मैनपुरी: एसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 138 चालान के बाद ₹5,30,000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में 138 गाड़ियों के चालान काटने के बाद 5,30,000 का यातायात पुलिस ने जुर्माना वसूला है। वहीं पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस में सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं।