बाबा साहेब-अखिलेश यादव फोटो विवाद को लेकर नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह बीजेपी पर भड़के
समाजवादी पार्टी द्वारा लगाए गए पोस्टर में अखिलेश यादव और बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीरों को आधा-आधा जोड़ा गया। जिस पर सियासत तेज हो गई है। इसको लेकर बीजेपी ने कड़ा विरोध जताया है. बीजेपी का आरोप है कि सपा ने इस कृत्य से बाबा साहेब का अपमान किया है।