शंकुलधारा में सरसंघचालक मोहन भागवत ने 125 जोड़ियों के सामूहिक विवाह में भाग लिया, किया कन्यादान, गूंजे वैदिक मंत्र
Sadar, Varanasi | Apr 30, 2025 वाराणसी के शंकुलधारा पोखरे पर आयोजित अक्षय कन्यादान महोत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोनभद्र की जोगीडीह निवासी वनवासी कन्या रजवंती के पिता की भूमिका में कन्यादान किया। कन्या पूजन कर उसके पांव पखारे। रजवंती का विवाह सोनभद्र के रेणुकूट निवासी आदिवासी समाज के अमन के साथ हुआ है।