खरगोन के 131वें श्री नवग्रह मेले में गुरुवार को भगवान नवग्रह की ढोल तांशे के साथ पालकी यात्रा निकली। आचार्य पंडित लोकेश जागीरदार के सानिध्य में भगवान ने भ्रमण किया। भगवान ने करीब 5 घंटे प्रजा का हालचाल जाना। मेला देखने आए लोगों व कारोबारियों ने पूजा-अर्चना के साथ भगवान नवग्रह व सूर्य नारायण के जयकारे लगाए । भ्रमण के बाद मेला समापन का समापन हुआ।