चंदौसी: गांव पल्था मिठनपुर में PWD के अधूरे नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, जेई बोले- पूर्ण हुआ निर्माण
गांव पलथा मिठनपुर में अधूरे नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा बृहस्पतिवार शाम 4:00 फूट पड़ा। पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क किनारे बनाए जा रहे नाले का निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिए जाने से गांव में जलभराव और गंदगी की समस्या उत्पन्न हो गई है। बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया।