बेगूसराय: मंझनपुर दनौली बहियार में 01 अज्ञात युवक का शव बरामद, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
बलिया थाना क्षेत्र के मंझनपुर दनौली बहियार में पुलिस ने 01 अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है. शव क्षत-विक्षत होने की वजह से सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे के लिए शव को शिनाख्त के लिए रखा जाएगा.