थाना घाटमपुर के रंजीतपुर गांव निवासी अजीत कुमार भोगनीपुर में दुकान किए है। शनिवार रात करीब 9 बजे बाइक से गांव जा रहे थे। रास्ते में मूसानगर के निकट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।