बिसौली: वजीरगंज विद्युत उपकेंद्र पर बिजली कटौती से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन
Bisauli, Budaun | May 19, 2026 वजीरगंज क्षेत्र में बिजली कटौती से नाराज किसानों और ग्रामीणों ने मंगलवार को 11 बजे करीब वजीरगंज विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग उठाई।ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर बिजली न मिलने से गन्ने की फसल सूखने लगी है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का खतरा पैदा हो गया है।