पवई: शराब के नशे में ट्रैक्टर से बस में मारी टक्कर, द्वारी बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला
Pawai, Panna | Jun 7, 2026 पन्ना। द्वारी बस स्टैंड में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कथित रूप से शराब के नशे में धुत एक ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बस स्टैंड पर खड़ी बस में टक्कर मार दी।