चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विधानसभा गैरसैंण में दिवंगत चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
स्वर्गीय पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए चंपावत विधानसभा की सीट छोड़ी थी। सीएम ने उपचुनाव में चंपावत विधानसभा से भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी। पूर्व विधायक और वन विकास निगम के अध्यक्ष रहे गहतोड़ी का लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया था। गैरसैण में विधानसभा सत्र के दिवंगत विधायक कैलाश गहतोड़ी को उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की