बाह: उधन्नपुरा के आशीष यादव बने रेलवे सेक्शन कंट्रोलर, गांव में खुशी की लहर
आगरा के जैतपुर ब्लॉक स्थित उधन्नपुरा गांव निवासी आशीष यादव का चयन रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर पद पर हुआ है। गांव के पहले युवक के रूप में रेलवे सेवा में चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आशीष ने राजस्थान के कोटा में रहकर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की थी।आशीष यादव, दलवीर यादव के बड़े बेटे हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल