अतरौली: दादों पुलिस ने 22 अवैध देशी शराब के टेट्रा पैक के साथ एक आरोपित को किया गिरफ्तार
दादों पुलिस ने 22 अवैध देशी शराब के टेट्रा पैक के साथ एक आरोपित को किया गिरफ्तार थाना दादों पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम के उल्लंघन में एक आरोपित को 22 अवैध टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र तहसीलदार, निवासी चितकुरा, थाना गंगीरी के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र दादों से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।