मिश्रिख: भीखपुर में घर में सेंध लगाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, नगदी सहित जेवरात ले गए
जनपद के संदना थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में घर में सेंध लगाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार संदना थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में रहने वाले व्यक्ति के घर में पीछे से दीवार तोड़कर चोरों ने घर में नगदी सहित जेवरात पर हाथ साफ कर दिया जिसके बाद मामले की जानकारी पीड़ित व्यक्ति के द्वारा पुलिस को दी गई है।