शामली: बनत के मोहल्ला गांधीनगर में थाना आदर्श मंडी पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
Shamli, Shamli | Apr 5, 2026 रविवार की शाम 4:30 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया की ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना आदर्श मंडी पुलिस ने बनत के मोहल्ला गांधीनगर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान युवाओं विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशे से होने वाले स्वास्थ्य, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अफसरों ने युवाओं से संवाद किया।