हुज़ूर: मिसरोद थाना क्षेत्र में ट्रक और कार की भिड़ंत, ट्रक में लगी भीषण आग
Huzur, Bhopal | May 21, 2026 भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित शीतल धाम के पास रात करीब एक बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया और जलकर राख हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर लंबा जाम लग गया|