गुरारू: राणापुर गांव में शादी के अगले ही दिन घर में चोरी, चोर नगद समेत लाखों के आभूषण ले उड़े
Guraru, Gaya | May 16, 2026 राणापुर गांव में शादी समारोह के बाद एक घर में हुई चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राणापुर निवासी रामजी यादव के घर में 15 मई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने नगद करीब डेढ़ लाख रुपये तथा सोने के आभूषण, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये बताई जा रही है, चोरी कर ली। बताया जाता है कि रामजी यादव की बेटी की बारात 14 मई को ही विदा हुई।