हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मोहल्ला कैलाश नगर निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस बरामद
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए मोहल्ला कैलाश नगर निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ है। अभियुक्त के विरुद्ध हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट अन्य संगीत मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।