फिरोज़ाबाद: मोहल्ला टापा कला इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, पुलिस जाँच में जुटी
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला टापा कला इलाके में सोमबार की देर रात 27 वर्षीय धर्मबीर नामक युवक ने फांसी लगाकर जान दें दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के सुसाइट करने की बजह पता नहीं चली है। वही पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।