पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकारने ने बुधवार शाम दवा वितरण केंद्र और आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवा वितरण केंद्र में दवाइयों की उपलब्धता की विस्तृत जानकारी ली और स्टाफ को निर्देश दिए कि अनाधिकृत व्यक्तियों की सेंटर में आवाजाही पूरी तरह रोकी जाए, ताकि व्यवस्था में कोई बाधा न आए ।