सिसई: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुदरा में विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में मासिक अभ्यास वर्ग का किया गया आयोजन
Sisai, Gumla | Jun 30, 2024 विश्व हिंदू परिषद गुमला जिला के सिसई प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुदरा में प्रखंड अभ्यास वर्ग के आयोजन में सिसई प्रखंड के कुल 12 पंचायत से आए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति के लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। अभ्यास वर्ग में संगठन की न्यूनतम व आधारभूत जानकारी लोगों को दी गई।