सिसई: प्रखंड संसाधन केन्द्र में एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए तीन दिवसीय शिविर का हुआ समापन
Sisai, Gumla | Jun 29, 2024 सिसई प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केन्द्र में एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान के लिए तीन दिवसीय शिविर का शनिवार को समापन हो गया।तीसरे एवं अंतिम दिन प्रखंड क्षेत्र के कुल 20 विद्यालयों के 245 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।शिविर में 10 वर्ष से कम उम्र के 21छात्रों व 10 वर्ष से ऊपर के 13 छात्रों का खाता के लिए आवेदन आया।