ग्वालियर गिर्द: सरेराह होटल पर फायरिंग करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
आधी रात को करिश्मा होटल पर फायरिंग करने वाले 3 बदमाशों को हजीरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।आरोपी सोनू तोमर के होटल पर आधी रात के बाद खाना खाने आए थे लेकिन होटल के कर्मचारियों में खाना उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई, इसके बाद युवकों का होटल संचालक से विवाद हो गया था। उसके बाद युवकों ने सरेराह फायरिंग चालू कर दी। जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था।