हैदरगढ़: लखनऊ-अयोध्या हाईवे ओवरब्रिज के पास पुलिस ने साइबर अपराध करने वाले 1 शातिर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना असंद्रा पुलिस ने बुधवार करीब 4:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि थाना असन्द्रा व साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा डिजिटल डेटा व मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर साइबर अपराध से सम्बन्धित अभियुक्त कमल वर्मा पुत्र राकेश कुमार निवासी मो0 बंशी विहार कैम्पल रोड थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ को लखनऊ-अयोध्या हाईवे ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया।