आंवला: चक्रवाती तूफान में आंवला क्षेत्र में मलबे में दबकर एक महिला की मौत, कई मवेशी भी मरे
Aonla, Bareilly | May 13, 2026 आंवला क्षेत्र में बुधवार सुबह 11 बजे आए भीषण चक्रवाती तूफान ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इस तूफान की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि भारी संख्या में मवेशियों की भी जान चली गई और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।