उचकागांव: उचकागांव के पाखोपाली गांव में बिजली बिल विवाद के चलते पट्टीदारों ने युवक की पिटाई की
उचकागांव थाना क्षेत्र के पाखोपाली गांव में बिजली बिल को लेकर चल रहे पूर्व के विवाद को लेकर कुछ पट्टीदारों ने गांव के 26 वर्षीय युवक अमित कुमार सिंह को लाठी डंडे एवं लोहे के रड से पीट कर बुरी तरीके से घायल करने का आरोप लगाया है। जब युवक अपने मुर्गी फार्म से वापस अपने घर आ रहे थे। इस दौरान आरोपितों ने युवक के जेब में रखे गए 50 हजार रुपये नगद भी निकाल लिया गया।