धौलपुर: पुलिस ने एकाकी बुजुर्ग महिला को दिया संबल, संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल पेश
जिलेभर में एकाकी बुजुर्ग महिलाओं एवं बुजुर्ग दम्पतियों की सुरक्षा, सहायता एवं विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष पहल निरंतर संचालित की जा रही है। अभियान के तहत सभी थाना पुलिस टीमें नियमित रूप से एकाकी बुजुर्गों से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याएं सुन रही हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही हैं। इसी क्रम में थाना कोतवाली धौलप