मथुरा: 10 अप्रैल से शुरू होगा 'दस्तक अभियान', स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमारियों की पहचान करेगी
मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने दस्तक अभियान का बिगुल फूंक दिया है। आगामी 10 अप्रैल से जिले का स्वास्थ्य विभाग एक विशेष मिशन पर निकलने वाला है, जहाँ स्वास्थ्य कर्मी आपके घर पहुंचकर आपकी सेहत का हाल जानेंगे। इस अभियान का मकसद न सिर्फ बीमारियों की पहचान करना है, बल्कि मथुरा को संचारी रोगों से मुक्त बनाना भी है।