करेरा: करैरा पुलिस ने दिखाई मानवता,सबक पर बेहोश युवक को समय पर पहुंचाई मदद
करैरा। करैरा पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े एक युवक की समय रहते मदद की। सूचना मिलते ही करैरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्राथमिक जानकारी में पता चला कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा था। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए युवक को सुरक्षित स्थान पर बैठाया और उसे प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई गई