चेनारी: चेनारी थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर आयोजित की गई शांति समिति की बैठक
Chenari, Rohtas | Jun 19, 2026 मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे चेनारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, अंचलाधिकारी पूजा शर्मा, थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने संयुक्त रूप से की।