पूरनपुर: प्रसादपुर सड़क मरम्मत कार्य में अनियमितता का आरोप, भाकियू नेता ने उठाए सवाल
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रसादपुर में जल निगम विभाग द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार ने कार्य की गुणवत्ता और नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े किए। उनका आरोप है कि सड़क मरम्मत का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है।