अरवल: पोषण माह 2025 में उत्कृष्ट कार्य के लिए अरवल जिला सम्मानित, राज्य में मिला दूसरा स्थान
Arwal, Arwal | Apr 25, 2026 पोषण माह 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अरवल जिला को राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान मिला। पटना के ज्ञान भवन में को पोषण पखवाड़ा 2026 समापन समारोह में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी माला कुमारी को उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव एवं समाज कल्याण विभाग की सचिव वंदना प्रेयषी ने प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।