नोहर,आपणी होली डफ मंडली की ओर से हवाई जहाज वाली हवेली के नजदीक प्रांगण में आयोजित किये जाने वाले सात दिवसीय होली महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुमित चाचाण ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर होली महोत्सव का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आपणी होली डफ मंडली के कलाकारों के साथ डफ पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।