आरा: भोजपुर में छापेमारी अभियान में 45 अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान ₹122500 वसूला जुर्माना
Arrah, Bhojpur | Apr 9, 2024 भोजपुर एसपी के निर्देश पर छापेमारी अभियान में भोजपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 45 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं, भोजपुर में वाहन चेकिंग के दौरान ₹122500 यातायात पुलिस ने जुर्माना के रूप में वसूला है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि भोजपुर जिले में विभिन्न थाने की पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान जारी है।