आरा: झारखंड निवासी ट्रक ड्राइवर को लूटपाट करने के दौरान 65वा बालू घाट के समीप गोली मारकर किया जख्मी
Arrah, Bhojpur | Apr 9, 2024 कोइलवर थाना क्षेत्र में 65वा बालू घाट के समीप ट्रक ड्राइवर को गोली मारकर किया जख्मी। कोइलवर स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार कर उसे सदर अस्पताल किया गया रेफर। जख्मी ट्रक ड्राइवर झारखंड के देवघर का विक्रम कुमार बताया गया। ड्राइवर ने बताया की 65वा बालू घाट से बालू लोड कर वो छपरा जा रहा था तब ही लूटपाट करने वाले कुछ बदमाश आये और गोली मार फरार हो गए।