आरा: बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले मड़नपुर से हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार, पिरो डीएसपी दिए जानकारी
Arrah, Bhojpur | Apr 8, 2024 नरायनपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर के पास से एक व्यक्ति को कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। पिरो डीएसपी राहुल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक बदमाश हथियार ले कर घूम रहा है जो कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। तत्काल टीम बना कर वाहन जांच अभियान चलाया गया और कट्टा व गोली के साथ खेरी गांव के श्री राम सिंह को गिरफ्तार किया गया।