चरखारी: चरखारी विधायक ने नवीन सत्र के शुभारंभ पर राजकीय गंगा सिंह इंटर कॉलेज के छात्रों से किया संवाद
महोबा के चरखारी विधायक डॉ बृजभूषण सिंह उर्फ गुड्डू राजपूत ने राजकीय गंगा सिंह इंटर कालेज के छात्रों से संवाद कर कहा कि सरकारी स्कूल में कान्वेंट स्कूलों से बेहतर शिक्षा मिलेगी। राजकीय गंगा सिंह इण्टर कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर पहुंचकर नवीन विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से आत्मीय भेंट कर सार्थक संवाद किया।