बलरामपुर: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने बाबा साहब की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन
14 अप्रैल सोमवार सुबह 10 बजे जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में बताते हुए सदैव उनके बताए हुए मार्गो पर चलने को कहा ।