विदिशा नगर: केंद्रीय मंत्री के जिले में ‘नहर चोरी’, भू-माफियाओं पर आरोप लगने से गरमाई सियासत
जिले में किसानों की सिंचाई के लिए बनाई गई दशकों पुरानी उद्वहन सिंचाई योजना की नहर अब जमीन से गायब होती नजर आ रही है। दौलतपुरा और मदनखेड़ा क्षेत्र में जहां कभी पानी बहता था, वहां अब अवैध कब्जों और कॉलोनियों का निर्माण हो चुका है। मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है, क्योंकि यह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है ।