भोगांव: राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली बेवर पहुंचे, विकास सैनी के आवास पर हुआ स्वागत, कार्यकर्ताओं से की चर्चा
उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली बेवर पहुंचे। उनका आगमन नगर के विकास सैनी के आवास पर हुआ। मंत्री लखनऊ से कासगंज जाते समय अल्प प्रवास के लिए बेवर में रुके थे। स्थानीय कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।