कांके: 26 जून को मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता को लेकर राज्यस्तरीय मैराथन का आयोजन,रांची डीसी ने तैयारी को लेकर की बैठक।
Kanke, Ranchi | Jun 17, 2026 मादक पदार्थों के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान के तहत आगामी 26 जून 2026 को रांची में राज्यस्तरीय मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन के सफल आयोजन और आवश्यक तैयारियों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मैराथन के आयोजन से संबंधित सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।