मोकामा: मोकामा में ट्रक के तहखाने से शराब की खेप बरामद, पुलिस ने तस्करों को पकड़ा
Mokameh, Patna | May 22, 2026 मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है। एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण ने मीडिया को लगभग 2 बजे बताया कि एक 10 चक्का ट्रक में ये शराब ले जाई जा रही थी। ट्रक में ऊपर से गिट्टी लदी थी और अंदर तहखाना बनाकर उसमें शराब की तस्करी की जा रही थी।