रुन्नी सैदपुर: कटरा मोड़ पर बाइक चोर रंगे हाथों पकड़ा गया, लोगों ने की पिटाई
रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा मोड़ पर गुरुवार को एक युवक बाइक चोरी कर भागने की कोशिश करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। बताया जाता है कि युवक एक खड़ी बाइक को लेकर फरार हो रहा था, तभी स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और युवक को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक