शामली: जानलेवा हमले के मुकदमे में शामली के जलालाबाद निवासी व्यक्ति को कोर्ट ने 10 साल के कारावास की सजा सुनाई
Shamli, Shamli | May 6, 2026 बुधवार की शाम 7 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि वर्ष 2012 में शामली जनपद के जलालाबाद के मोहल्ला आर्यनगर निवासी संदीप पुत्र मोहन के खिलाफ जानलेवा हमले की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त को न्यायालय जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा 10 वर्ष के कारावास व ₹16 हजार के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।