अमरोहा: अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, दो सगे भाइयों पर आरोप, मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार
Amroha, Amroha | Oct 13, 2025 ।देहात थाना क्षेत्र में कल रविवार की रात भूरा निवासी हाशमपुर की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आज सोमवार को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।