अमरोहा: अमरोहा जिला अस्पताल में जेबकतरों का आतंक, मरीज की जेब से ₹6000 चोरी करते जेबकतरा कमरे में कैद
Amroha, Amroha | Oct 13, 2025 अमरोहा जिला अस्पताल में जेबकतरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।दवाई लेने आए मरीज की जेब पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि जेबकतरे ने मरीज की जेब से 6 हज़ार रुपए निकाल लिए।लेकिन जब आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया — तो आरोपी ने रुपए ज़मीन पर फेंककर भागने की कोशिश की। पूरा घटनाक्रम अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।