अमरोहा: अमरोहा में युवक की गोली मारकर हत्या के विरोध में हंगामा, परिवार ने जोया रोड पर ट्रैक्टर खड़े कर लगाया जाम
Amroha, Amroha | Oct 13, 2025 अमरोहा के देहात थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है।मृतक भूरा के परिजनों और ग्रामीणों ने जोया-अमरोहा मार्ग पर जाम लगा दिया, और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। परिजनों की मांग है कि हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है।