प्रतापगढ़,जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण — 2026 (SIR) को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग (ECI) के दिशा-निर्देशों की जानकारी साझा की और सभी राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।