मुहम्मदाबाद: गाजीपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पूजा-पाठ का दौर जारी
गाजीपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को सुबह से ही विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली है। शहर के गंगा तट ददरीघाट पर स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही पूजा-पाठ और दर्शन का सिलसिला जारी रहा, जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल रहा।