बरियातु: लोदमदाग टोला में आदिवासी समाज की बैठक, कुरीतियों पर रोक का निर्णय
बारियातु प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत गाड़ी गांव के लोदमदाग टोला में रविवार को बालुमाथ, बारियातु एवं हेरहंज प्रखंड के अनुसूचित जनजाति आदिवासी समाज की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया प्रमोद उरांव ने की, जिसमें तीनों प्रखंडों के बुद्धिजीवी महिला-पुरुषों ने भाग लिया।बैठक में जिला पहड़ा राजा प्रभुदयाल उरांव समेत कई लोगों ने सम्बोधित कियाl