हुज़ूर: बांसखेड़ी में कोलार लाइन फूटी,टैंकरों से जलापूर्ति, निगम कमिश्नर को सुनाई पीड़ा
Huzur, Bhopal | Jun 4, 2026 भोपाल में भरपूर पानी होने के बावजूद नगर निगम लोगों की जलापूर्ति करने में नाकाम साबित हो रहा है। कोलार लाइन के लीकेज होने और फिर उसमें सुधार होने की वजह से कई इलाकों में जलसंकट है। यहां पर टैंकरों से जलापूर्ति हो रही है, लेकिन पर्याप्त नहीं। ऐसे में लोग पानी को तरस गए हैं।